अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन आज से झारखंड में शुरू हो गया है। हालांकि कलकत्ता हाई कोर्ट ने आंदोलन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में कुड़मी समाज ने आंदोलन वापस ले लिया है, लेकिन झारखंड में गोमो, मुरी और नीमडीह रेलवे स्टेशन में आंदोलनकारी तय कार्यक्रम के अनुसार डटे हुए हैं। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने दावा किया कि कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश का झारखंड के लिए नहीं है। आंदोलन के कारण झारखंड में परिचालित 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस और कामाख्या-रांची एक्सप्रेस शामिल है। इधर कलकत्ता हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन स्थगित होने के बाद रेलवे ने कई रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इधर आंदोलन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
neww | September 20, 2023 2:55 PM | Jharkhand | रांची
अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन झारखंड में शुरू
