मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अब तक 45 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं : सचिव सुधांश पंत

स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल समावेशन की सराहना हो रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न पहलू हैं और उनमें से एक है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा आईडी)। आकाशवाणी समाचार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव सुधांश पंत ने बताया कि अब तक 45 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।
 
हाल में शुरू हुए आयुष्मान भव अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि आभा आईडी देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक विशिष्ट स्वास्थ्य खाता संख्या है। आयुष्‍मान भव अभियान के बारे में विशेष प्रसारण एफएम गोल्ड और आकाशवाणी समाचार के अतिरिक्त मीटरों पर आज शाम 7:10 पर और रात 9:15 पर सुना जा सकता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला