मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अल्मोड़ा के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मंडुवा की 15 और झंगोरा की 7 नई प्रजातियां विकसित की

प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रयोग कर किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय  कृषि अनुसंधान संस्थान खेती के लिए बीजों की उन्नत प्रजाति विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान में मोटे अनाजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मडुवा और झंगोरा की नई प्रजाति विकसित की जा रही है। इन दिनों विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक प्रयोगशाला परिक्षेत्र के खेतों और पॉली हॉउस में झंगोरा और मंडुवा की क्रॉसबीड उगाने पर काम कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने बताया कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में उन्नत कृषि के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने मंडुवा की 15 और झंगोरा की 7 प्रजातियां विकसित की हैं और अभी वर्तमान में मडुवे की 2 और झंगोरे की एक नई प्रजाति विकसित की जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला