अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण किया

अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट शोध और शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। प्रोफेसर बिष्ट ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाते हुए विश्वविद्यालय के काम पारदर्शिता से करने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों, कर्मचारियों, शिक्षकों की मांगों और प्रोन्नति के लंबित मामलों पर जल्द कार्रवाई की जायेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला