असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा–उनकी सरकार 17 सितंबर को एक दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का बड़ा अभियान चलाएगी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि उनकी सरकार 17 सितंबर को अमृत वृक्ष आंदोलन पहल के तहत एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का एक बड़ा अभियान चलाएगी। इसके  लिए 47 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

आज गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री सरमा ने कहा कि 9 से 17 सितंबर की अवधि के दौरान, तीन नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छह अलग-अलग मौजूदा श्रेणियों का रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विभिन्न स्वयं सहायता समूह, अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कर्मी एक करोड़ पौधे लगाएंगे। राज्य सरकार ने राज्य वन विभाग से 30 लाख पौधों की व्यवस्था की है और अन्य राज्यों से 80 लाख पौधे खरीदे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला