आईएएस अधिकारी भोर सिंह यादव बने उद्योग विभाग के निदेशक

झारखंड सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी भोर सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक बनाया है, जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अरवा राजकमल को प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को पूर्वी सिंहभूम के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा पलामू उपायुक्त शशि रंजन को पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला