राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा है कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने आज देहरादून में आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के लिए फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में राहत और बचाव अभियानों का संचालन भी करती है जो उत्तराखंड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने महानिदेशक से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के सम्बन्ध में चर्चा की और कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में आईटीबीपी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
neww | September 7, 2023 6:05 PM | DEHRADUN | Uttarakhand
आईटीबीपी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है–राज्यपाल
