जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश अभियान को मनाने के लिये आकाशवाणी, दिल्ली, देश के पहले गांव माणा में 14 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। आकाशवाणी की प्रधान महानिदेशक डॉ. वसुधा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत माणा, आई.टी.बी.पी और चमोली जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 14 सितंबर सुबह 11 बजे से आकाशवाणी दिल्ली के एफ.एम रेनबो चैनल और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों सहित आकाशवाणी के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। आकाशवाणी के इतिहास में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन माणा गांव में किया जा रहा है।
neww | September 10, 2023 4:21 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | आकाशवाणी | दिल्ली देश के पहले
आकाशवाणी, दिल्ली देश के पहले गांव माणा में जी-20 और मेरी माटी मेरा देश अभियान पर 14 सितंबर को आयोजित करेगा कार्यक्रम
