आगरा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा की महानगर इकाई द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली

आजादी का अमृत महोत्सव के मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेशभर में कलश यात्रा निकाली जा रही है। आगरा में आज मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत  भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली। वहीं मेरठ में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ पंच प्रण संकल्प के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर घर से मिट्टी और अक्षत संग्रह किए गए। कन्नौज, मथुरा और बदायूं जिले में भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किये गये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला