देश में इस वर्ष अगस्त के महीने में 162 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो अगस्त के महीने में होने वाली औसत वर्षा से कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने सितंबर महीने में सामान्य वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस महीने देश के कई उत्तर-पूर्वी इलाकों, पूर्वी भारत, हिमालय से सटे क्षेत्रों और पूर्व-मध्य तथा दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से थोड़ी अधिक वर्षा की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम होगी।
neww | September 3, 2023 1:31 PM | भारत-वर्षा
इस वर्ष देश में अगस्त महीने में 162 मिलीमीटर वर्षा हुई जो अगस्त माह में होने वाली औसत वर्षा से कम है
