September 7, 2023 5:55 PM | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

उत्तरकाशीः एनसीसी कैडेटों के लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षण अभियान माउंट थेलू की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय दिल्ली ने  कैडेटों में साहसिक गतिविधि की भावना जागृत करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी के माउंट थेलू में पर्वतारोहण प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है। रक्षा विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 24 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं, जिसमें 12 सीनियर डिवीजन लड़के और 12 सीनियर डिवीजन लड़कियां शामिल हैं। टीम का नेतृत्व आर्मी मेडलिस्ट कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं, जो खुद एक पर्वतारोही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला