उत्तराखंड का वन क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है– मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा है कि राज्य का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और प्रभागीय वन अधिकारी से कहा कि राज्य के वन क्षेत्रों में इको पार्क बनाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आस-पास के खूबसूरत स्थलों को ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित कर पर्यटकों को इन पर्यटन स्थलों की ओर मोड़ने की आवश्यकता है। इससे इन नए पर्यटन स्थलों के आस-पास रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग के आसपास अधिक से अधिक ईको पार्क विकसित करने को कहा। मुख्य सचिव ने ईको पार्क विकसित करने में कम से कम कंक्रीट और स्टील का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला