मौसम विभाग ने कल से गढ़वाल क्षेत्र के मैदानी हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग की ओर से तेरह और चौदह जून को राज्य के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज भी प्रदेश के मैदानी हिस्सों में तेज धूप खिली है, जिससे अत्यधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले चौबीस घण्टों में राज्य में सबसे अधिक तापमान खटीमा में 41 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
neww | June 11, 2024 5:24 PM
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के मैदानी हिस्सों में लू चलने की संभावनाः मौसम विभाग
