हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राजकीय जागडा मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। जयकारों, पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने मेले के दौरान महासू देवता के दर्शन किए। इस दौरान मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने हनोल मंदिर में रात्रि जागरण कर लोक नृत्य की प्रस्तुति से आराध्य देवता की स्तुति की। साथ ही देवता के शाही स्नान के बाद देव चिह्नों को गाजे-बाजे के साथ वापस गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस बीच संस्कृति और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
neww | September 19, 2023 8:19 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड के देहरादून में हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राजकीय जागडा मेला धूमधाम के साथ मनाया गया
