September 11, 2023 6:35 PM | DEHRADUN | Uttarakhand

printer

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना– मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज बौछारे पड़ने का अनुमान भी व्यक्त किया है। इस बीच, प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह मौसम साफ बना रहा, जबकि दोपहर बाद राज्य में कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हुई। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, रूद्रनाथ, औली, हेमकुण्ड साहिब सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला