उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन शुरू किया जा रहा

प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के सहयोग से राज्य के 11 जिलों में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन शुरू किया जा रहा है। मिशन के लिए भारत सरकार ने 7 करोड़ 96 लाख 82 हजार रूपये की स्वीकृति दी है। इसी क्रम में आज हरिद्वार जिले में प्रथम जैविक आलटलेट का उद्घाटन किया गया। आउटलेट का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में परम्परागत तरीके से कई प्रकार की फसलों की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि परम्परागत  कृषि विकास योजना, नमामि गंगे और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राज्य में कुल 2 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में 4 लाख 47 हजार किसान काम कर रहे हैं। श्री जोशी ने कहा कि जैविक खेती से उत्पादित जैविक उत्पादों के विपणन और कृषकों को उपज का प्रीमियम मूल्य दिलाने के लिए आउटलेट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आउटलेट के शुरू होने से किसानों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस आउटलेट के जरिए प्रदेश के उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला