प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चमोली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिले के सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों और संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उधर, हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। बागेश्वर में भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रुद्रप्रयाग में भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। केदारनाथ में जिला प्रशासन की टीम ने माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
neww | October 2, 2023 5:14 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए
