उत्तराखण्ड में अगले 4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इस अवधि के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश होने का अनुमान भी जताया है। इस बीच, राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज आमतौर पर बादल छाये हुए हैं। कल रात से प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई भारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला