उत्तराखण्ड में पिछले 24 घण्टों के दौरान कईं स्थानों पर बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरूद्ध

पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में कईं स्थानों पर बारिश हो रही है। इसके चलते मैदानी हिस्सों में कहीं-कहीं जलभराव जबकि पर्वतीय अंचल में भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। बागेश्वर से हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि जिले के कईं हिस्सों में अधिक बारिश होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, चंपावत जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण जहां नदी नाले उफान पर हैं वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्वाला और अमोड़ी में भारी भूस्खलन से यातायात के लिये अवरूद्ध है। भारी बारिश से पशुपालकों को पशुओं के लिए चारे की समस्या हो रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला