उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में दक्षिण कोरिया के पॉप म्यूजिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अश्विनी कुमार पांडेय ने आज पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहला आयोजन ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में होगा। यहां 12 सितंबर को दक्षिण कोरिया के पॉप कलाकार अउरा और फ्राइडे अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। विशेष सचिव पर्यटन ने कहा कि दक्षिण कोरियन पॉप संगीत के प्रशंसकों की भारत में कमी नहीं है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 13 सितंबर को गुंजन रिसोर्ट सिरसागंज, फिरोजाबाद व मैनपुरी 15 सितम्बर को लखनऊ की एसआरएम यूनिवर्सिटी, 16 सितंबर को कानपुर के एलन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और 27 सितम्बर को आगरा के संस्कृति विश्वविद्यालय में संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1973 से चले आ रहे हैं। इसकी वजह से दोनों देश एक -दूसरे की हरसंभव मदद के लिए तैयार रहते हैं।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला