जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल श्रीनगर में संस्कृति महोत्सव में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्य प्रस्तुत किये गए। अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने कर्नाटक के कलाकारों का जम्मू-कश्मीर में स्वागत किया और भारतीय संस्कृति की विविधता को बढ़ावा देने में जम्मू-कश्मीर कला और संस्कृति अकादमी के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रमुख उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता को लोकप्रिय बनाना और युवाओं को देश की अद्भुत प्रदर्शन कला-विधाओं से जोड़ना है। श्री सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सर्वोत्तम उदाहरण हैं और समाज में शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाते हैं।
neww | October 3, 2023 8:02 AM | जम्मू-कश्मीर संस्कृति महोत्सव
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में संस्कृति महोत्सव में भाग लिया
