उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आंगनबाड़ी केंद्र करियां में स्थानीय बच्चियों के साथ फलदार पौधे रोपित किए

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र करियां में एक बूटा बेटी के नाम पर स्थानीय बच्चियों के साथ दो फलदार पौधे रोपित किए l इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम का व्यापक प्रसार प्रचार करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बेटियों के माध्यम अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड के लिए 100 -100 पौधे उपलब्ध करवाएंगे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। पौधारोपण करने के उपरांत पौधों की निरंतर देखभाल करना भी जरूरी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला