एक महीने तक चलने वाला हिन्दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने बेहतर समझ और व्यापक पहुंच के लिए हिन्दी के सरल उपयोग पर जोर दिया। हिंदी फिल्म उद्योग की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि भाषा के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा सकता है।
एक ऑडियो संदेश में गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी अपने संदेश में लोगों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हिन्दी में लिखने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रसार भारती विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।
neww | September 14, 2023 5:16 PM | प्रसार भारती - हिन्दी दिवस
एक महीने तक चलने वाला हिन्दी दिवस समारोह आज नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में शुरू हुआ
