मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्र हित में है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ देश विकास की दिशा में और आगे बढ़ेगा। समान नागरिक संहिता को 2024 से पहले राज्य में लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए बनाई गई कमेटी का ड्राफ्ट अंतिम चरण में है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल और कुमाँऊ मण्डल में एक-एक नये हिल स्टेशन बनाये जाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
neww | September 8, 2023 8:54 PM
एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रहित में हैः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
