मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

एशियाई खेलों में, पुरुष क्रिकेट, तीरंदाजी,बैडमिंटन और कुश्ती में भारतीय दल को हांगचोओ में 13वें दिन देश की पदक संख्या बढ़ने की उम्मीद

भारत का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी है और आज भी भारत को कई और पदकों की उम्मीद है। महिला कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तीरंदाजी में महिला रिकर्व टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से हो रहा है।

क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज सबकी निगाहें हॉकी के महा मुकाबले मैच पर लगी होंगी जिसके फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा।  

बैंडमिंटन में पुरुष सिंगल्‍स में एच एस प्रणॉय और डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्‍विक साई राज रंकी रेड्डी सेमीफाइनल मैच में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। शतरंज में पुरूष और महिला टीम के अंतिम आठ के मुकाबले खेले जाएंगे। कुश्‍ती में महिला और पुरूष फ्रीस्‍टाइल में भारतीय पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।

इससे पहले कल 12वें दिन भारत ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए तीन स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य पदक जीता। भारत 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 86 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का अब तक यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला