एशियाई खेलों में 13 वर्षों के बाद शतरंज की वापसी, शतरंज विश्‍व कप 2023 के उपविजेता रहे भारत के रमेशबाबू प्रज्ञाननंदा पर सबकी नजर

  
एशियाई खेलों में 13 वर्षों के बाद शतरंज की वापसी हो रही है। चीन के हॉंगचोअं में 19वें एशियाई खेलों में कल से महिला और पुरूषों के वर्ग में शतरंज के रैपिड और स्‍टैंडर्ड मुकाबले शुरू होंगे। रैपिड मुकाबले एकल पदक और स्‍टैंडर्ड मुकाबले टीम चैपिंयनशिप के लिए होंगे।
   
शतरंज में सबकी नजर शतरंज विश्‍व कप 2023 के उपविजेता रहे भारत के रमेशबाबू प्रज्ञाननंदा पर रहेंगी। प्रज्ञाननंदा के शतरंज विश्‍व कप में शानदार प्रदर्शन से एशियाई खेलों में भारत की उम्‍मीदें बढी हैं। शतरंज की पुरूष टीम स्‍पर्धा में प्रज्ञाननंदा को गुकेश डी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और अर्जुन एरिगैसी के साथ रखा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला