September 29, 2023 9:10 AM | एशियाई-खेल

printer

एशियाई खेल, हांगचोओ में भारत ने 6 स्वर्ण सहित 25 पदक हासिल किए

भारत ने चीन के हांगचोओ एशियाई खेलों में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। कल पांचवें दिन भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। ‍

निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने स्‍वर्ण पदक जीता। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा।घुड़सवारी में भारत के अनुश ने कांस्य पदक जीत लिया है। अनुश ने व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 73.030 का स्कोर कर तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता।

छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य  सहित कुल 25 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। खेलों के छठे दिन आज एथलेटिक्‍स में विकास सिंह पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में पांचवें स्‍थान पर रहे। उन्‍होंने एक घंटे 27 मिनट और 33 सेकेंड में रेस पूरी की। महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्‍वामी भी पांचवें स्‍थान पर रही। प्रियंका ने एक घंटे 43 मिनट और सात सेकेंड में रेस पूरी की। गोल्‍फ में अदिति अशोक बढ़त बनाए हुए हैं।
आज ही टेनिस और निशानेबाजी के फाइनल होंगे। टेनिस में पुरुष डबल्‍स में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी फाइनल में खेलेगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला