एशियाई फुटबॉल परिसंघ चैम्पियंस लीग का पहला मैच आज पुणे में होगा

 
एशियाई फुटबॉल परिसंघ चैम्पियंस लीग का पहला मैच आज पुणे में होगा। आज शाम साढे सात बजे श्री शिव छत्रपति खेलकूद परिसर में मुंबई सिटी फुटबॉल क्‍लब का सामना ईरान के नासाजी माजनदारन से होगा। मुंबई सिटी एशियाई चैम्पियंस लीग में दूसरी बार भाग ले रही है। उसने 2022-23 का इंडियन सुपर लीग शील्‍ड जमशेदपुर फुटबॉल क्‍लब को हराबर जीता था।
     
6 नवंबर को मुंबई सिटी फुटबॉल क्‍लब का सामना अल हिलाल एसएफसी के साथ और 4 दिसंबर को पीएफसी नवबहोर के साथ होगा। एएफसी चैंपियंस लीग एशिया की प्रमुख क्लब प्रतियोगिता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला