कर्नाटक में कल अत्तिबेले में पटाखे की एक दुकान में भीषण आग लगने से 14 लोगों की झुलस कर मृत्यु हो गई। यह स्थान तमिलनाडु में होसुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। सभी मृतक तमिलनाडु के हैं।
दुर्घटना के समय पटाखे के गोदाम में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे। आग लगने से दुकान के मालिक सहित चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के निकटतम परिजन के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
neww | October 8, 2023 1:04 PM | कर्नाटक-आग
कर्नाटक के अत्तिबेले में पटाखे की एक दुकान में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मृत्यु
