प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि होयसल मंदिर समूह का शाश्वत सौन्दर्य और गूढ़ दर्शन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।
कर्नाटक के बेलूर, हलेबिदु और सोमनाथपुर में स्थित होयसल मंदिर समूह भारत में यूनेस्को के 42वें विश्व धरोहर स्थल बन गया हैं। होयसल मंदिरों का निर्माण 12वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। ये मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं।
neww | September 19, 2023 12:50 PM | यूनेस्को विरासत-होयसल
कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल, प्रधानमंत्री ने की सराहना
