मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

September 19, 2023 7:22 PM | Jharkhand | रांची

printer

कुड़मी जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग पर आदिवासी कुड़मी समाज सुबह 6 बजे से गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही ठप करेगा

कुड़मी जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर वृहत झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच तथा आदिवासी कुड़मी समाज कल सुबह 6 बजे से गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही ठप करेगा। यह एलान मंच के नेता सह आजसू के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने किया है। उन्होंने बताया कि आज रात से ही बड़ी संख्या में लोग गोमो रेलवे स्टेशन में जुट जाएंगे। इसके पूर्व आज राजगंज हाई स्कूल मैदान से गोमो तक बाइक जुलूस निकाला जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं 20 सितंबर को धनबाद के गोमो जंक्शन सहित झारखंड, बंगाल, ओडिशा में कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए रेल टेका डहर छेका कार्यक्रम का एलान किया गया है। इस आंदोलन की वजह से धनबाद से खुलने और इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला