कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में 7 दिवसीय सिल्क एक्सपों का उद्घाटन किया। इसमें देशभर के लगभग 12 राज्यों के 30 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य रेशम से जुड़े काश्तकारों को 1 प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रेशम फेडरेशन की ओर से उत्पादित धागा अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ग्रेड 3-ए का है और राज्य में उत्पादित होने वाला रेशम पूरे देश में सबसे अच्छा माना जाता है। उन्होंने दून सिल्क ब्रांड के प्रचार-प्रसार के साथ ही उत्पादन और गुणवत्ता बनाये रखने के लिए प्रयास करने की जरूरत बताई।
neww | September 13, 2023 7:00 PM | DEHRADUN | Dehradun News | uttrakhand | Uttrakhand News
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में 7 दिवसीय सिल्क एक्सपों का उद्घाटन किया
