केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से 1500 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के विद्यार्थी भाग लेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (एनईएसटीएस) के तत्वावधान में सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव का समापन छह अक्टूबर को होगा। यह आयोजन एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस), उत्तराखंड की मेजबानी होगा। गौरतलब है कि आदिवासियों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में विकास के समान अवसरों तक पहुंचने में मदद करने की आवश्यकता को समझते हुए, मंत्रालय प्रति वर्ष ईएमआरएस सांस्कृतिक उत्सव और खेल प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इससे आदिवासी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाता है। दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2018-19 में इस योजना को नया रूप दिया गया।
neww | October 3, 2023 2:44 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा देहरादून में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव- 2023 का शुभारंभ करेंगे
