उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्तराखंड अवार्ड 2023 के दो पुरस्कार प्रदान किए। यह राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य को आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट औऱ डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के दो साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ‘आरोग्य मंथन’ कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित भी किया गया। उत्तराखंड पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जो अपने प्रदेश के समस्त नागरिकों (लगभग 25 लाख परिवार) को ‘अटल आयुष्मान योजना’ के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दे रहा है। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना में कार्ड धारकों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए प्रदेश में 248 अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इसमें 102 सरकारी और 146 निजी अस्पताल शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की ओर से क्लेम भुगतान करने के लिए 15 दिन के मानक निर्धारित किए हैं, जबकि उत्तराखंड में सात दिन के भीतर अस्पतालों को क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड को आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था।
neww | September 27, 2023 6:02 PM | आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से किया सम्मानित
