केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने डाक्टरों का आह्वान किया है कि वे हृदय रोगों से जूझ रहे लोगों को अपनी जीवन शैली बदलने के लिए प्रोत्साहित करें। चिकित्सा अधिकारियों के एक वेबिनार में श्री पंत ने स्वास्थ्य संबंधी नीति को बदलने पर जोर दिया जहां बीमारियों का इलाज करने से अधिक ध्यान उन्हें रोकने पर दिया जाए।
इस वेबिनार का उद्देश्य भारत में स्वस्थ हृदय के लिए लोगों के अभियान में तेजी लाना है। चिकित्सा समुदाय और हृदय रोग विज्ञान क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ जन स्वास्थ्य सेवा से जुडे विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया।