उत्तराखंड में केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय -ई एम आर एस सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में देश भर से डेढ़ हजार से अधिक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस महोत्सव का समापन 6 अक्टूबर को होगा। राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिवासी छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।
neww | October 3, 2023 9:31 PM | देहरादून-ईएमआरएस
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चौथे राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय -ई एम आर एस सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया
