केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ के 3 स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र दिया है। इनमें कांकेर जिले का कोटरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का हतबंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा महासमुंद जिले का कौंसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने हाल ही में इन अस्पतालों की सेवाओं का मूल्यांकन किया था। उन्होंने इस संबंध में मरीजों से फीडबैक भी लिया था।
neww | September 28, 2023 7:01 PM | Chhattisgarh
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 3 स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र दिया
