केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 17 हजार 939 करोड़ रूपये की विशेष सहायता दी

केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 17 हजार 939 करोड़ रूपये की विशेष सहायता दी है। इस धनराशि से राज्य में उद्योग, लोकनिर्माण, परिवहन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से विकास से जुड़ी योजनाओं को सरकार आगे बढ़ायेगी। यह जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र से मंजूर हुई विशेष सहायता राशि में से लगभग 11 हजार दो सौ उन्सठ करोड़ रूपये राज्य को मिल गये हैं। आवंटित धनराशि का 75 फीसद उपभोग हो जाने के बाद बाकी धनराशि भी मिल जायेगी। श्री खन्ना ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राज्यों के विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में 1 लाख करोड़ रूपये विशेष मदद के रूप में देने का प्राविधान किया है, जिसमें सबसे ज्यादा यूपी को मिला है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला