कोल इंडिया के कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। जबलपुर उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने पूर्व में सिंगल बेंच से हुए आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। पूर्व में जबलपुर उच्च न्यायालय ने कोल इंडिया कर्मियों के 11वें वेतन समझौते को रद्द कर दिया था। अब मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। उच्च न्यायालय के इस आदेश से करीब 2 लाख 20 हजार कोल कर्मियों के सितंबर माह के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। इधर कोल इंडिया में 12 से 14 अक्टूबर तक प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
neww | October 10, 2023 1:53 PM | Jharkhand | रांची
कोल इंडिया के कर्मियों का बढ़ा वेतन
