खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़वानी जिले के पानसेमल और राजगढ़ जिले के माचलपुर में जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया

प्रदेश में भाजपा द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा  निकाली जा रही है। इसी क्रम में सूचना और प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बड़वानी जिले के पानसेमल और राजगढ़ जिले के माचलपुर में जनआशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया। श्री ठाकुर ने बड़वानी जिले में अपने संबोधन में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिये योजनायें चलाई जा रही हैं इससे उनका जीवन स्तर में वृद्वि हुई है। जनसभा को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला