मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

चंडीगढ़ के मौली जागरण में आज मुस्लिम समुदाय के दो सौ सदस्‍य भाजपा में शामिल हुए

चंडीगढ़ के मौली जागरण में आज मुस्लिम समुदाय के दो सौ सदस्‍य भाजपा में शामिल हुए जिनमें से अधिकांश महिलाएं थी। चडीगढ के प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष अरुण सूद की उपस्थिति में पार्टी में सदस्‍य शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस और अन्य तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों ने मुस्लिम समुदाय को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और उनके उत्थान के लिए बहुत कम काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति खराब हो गई। श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ यह सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, विकास का लाभ मिले। आज मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से कई मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम लेकर आई है।
   
श्री सूद ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना से देश के कारीगरों और कुशल श्रमिकों को भी बहुत लाभ पहुंचेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला