उत्तराखंड सरकार ने चमोली जिले की ग्राम सभा कठूड़ की आशा देवी को सम्मानित किया है। आज एक समारोह में आशा देवी को वन पंचायत की भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को हटाने और वन पंचायत की भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर जंगल का स्वरूप देने के लिए यह सम्मान दिया गया। केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्रसिंह नेगी ने कहा कि जंगलों को बचाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। महिलाएं ही हैं जो जंगलों को अच्छे से समझती हैं और उनका संरक्षण भी करती हैं।
neww | October 2, 2023 5:19 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
चमोलीः ग्राम सभा कठूड़ की आशा देवी को वन विभाग ने किया सम्मानित
