चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ तहसील के भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों का निरीक्षण किया

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ तहसील के भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जिलाधिकारी ने बताया कि पगनों गांव में भूगर्भीय सर्वेक्षण कर लिया गया है और गांव वालो की विस्थापन की मांग पर तहसील प्रशासन को विस्थापन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री खुराना ने कहा कि भूस्खलन की स्थिति पर प्रशासन नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास के क्षेत्रों में किराए में रहना चाहते हैं, उनको सरकार 6 महीने तक 4000 रुपए किराया देगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला