चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में भारत ने आज 3 स्‍वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्‍य पदक जीते, भारत के कुल पदकों की संख्या 81 हुई

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने आज तीन स्‍वर्ण, पांच रजत और चार कांस्‍य सहित बारह पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत 18 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य सहित 81 पदक जीतकर के साथ चौथे स्‍थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 
एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्‍वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता। चार गुणा चार सौ मीटर रिले में पुरुष टीम ने स्‍वर्ण और महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस ने रजत पदक और पुरूषों के पांच हजार मीटर दौड़ में अविनाश सालबे ने रजत पदक अपने नाम किया। 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम में रामबाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
 
तीरंदाजी कंपाउंड में ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले की मिकस्‍ड जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन रजत और परवीन हुड्डा ने कांस्य पदक हासिल किया। कुश्‍ती में सुनील कुमार में ग्रीको रोमन में कांस्‍य पदक अपने नाम किया।   स्कवॉश में मिक्स्ड डबल्‍स में अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी को कांस्य पदक मिला। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5-3 से हराया। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। 

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। प्रतियोगिता में कल स्‍क्‍वॉश में सिंगल्‍स फाइनल में सौरव घोषाल और मिक्स्ड फाइनल में दीपिका पल्‍लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू खेलेंगे। तीरंदाजी में पुरुष और महिला कंपाउंड टीम क्‍वार्टर फाइनल में खेलेगी। हॉकी में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में चीन के साथ खेलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला