भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरीय उप चुनाव आयुक्त नितेश कुमार व्यास और उप चुनाव आयुक्त मनोज कुमार साहू, झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के हाथों किया गया। इस पुस्तक में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित 1200 से अधिक बहुविकल्पीय प्रश्नों का समावेश है। वहीं निर्वाचन आयोग के जागरूकता गीत मैं भारत हूं के झारखंड की स्थानीय भाषाओं के संस्करण को लॉन्च किया गया। इस गीत के स्थानीय संस्करण को मुंडारी, कुड़ुख, हो, संथाली तथा खड़िया भाषा में तैयार किया गया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से किये जा रहे प्रयासों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
neww | September 22, 2023 4:42 PM | Jharkhand | JHARKHAND MAUSAM | RANCHI NEWS | च | रांची
चुनाव प्रश्न बैंक नामक पुस्तक के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण का विमोचन भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने किया
