चेन्‍नई में विश्‍व कप क्रिकेट में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

चेन्‍नई में विश्‍व कप क्रिकेट में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के दो सौ रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत ने 41वें ओवर में चार विकेट पर 201 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विराट कोहली और के. एल. राहुल ने मजबूत साझेदारी कर जीत में अहम भूमिका निभाई। के. एल. राहुल ने नाबाद 97 और विराट कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेली। के. एल. राहुल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की पूरी टीम 50वें ओवर में 199 रन पर आउट हो गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला