मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

October 9, 2023 7:45 PM | Chhattisgarh

printer

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बात की

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि राज्य में मतदाताओं की संख्या करीब 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार है। इनमें 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 पुरूष और 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा तृतीय लिंग समुदाय के 790 मतदाता हैं। वहीं, सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 839 हैं। प्रदेश में 17 प्रवासी भारतीय मतदाता भी पंजीकृत हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 2 हजार 462 हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 24 हजार 109 मतदान केन्द्र हैं। सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सहायता केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे, जिसे महिला मतदान दल द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 5 आदर्श मतदान केन्द्र और 1 -1 दिव्यांग संचालित तथा युवा संचालित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रो में बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता मित्र उपस्थित रहेंगे, जो उनका सहयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई शुरू हो गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला