मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

October 6, 2023 8:05 PM | Chhattisgarh

printer

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज नगरीय निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज नगरीय निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के लिए 866 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं, उन्होंने 5 युवकों को रोजगार प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही “पुरखती कागजात“ और “ताना बाना“ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी, जिससे छोटे-छोटे कार्यों के लिए दिल्ली या रायपुर जाना पड़ता था, लेकिन पंचायती राज लागू होने के बाद लोकतंत्र गांवों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इससे यह लाभ हुआ कि गांव के विकास के लिए गांव के प्रतिनिधि ही निर्णय कर पा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य पावर कम्पनियों में 1 अप्रैल 2004 और उसके बाद नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री ने पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का ऐलान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर करने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने कहा कि हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरा जैसी स्थानीय बोलियों में पढ़ाई कराई जाएगी, जिसके लिए इन भाषाओं के  शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला