September 4, 2023 9:30 PM

printer

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 सितंबर को रायपुर में होगा

छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी छह सितंबर को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला