September 3, 2023 7:52 PM | Chhattisgarh

printer

छत्तीसगढ़ : संजय गढ़पाले को करोड़ों रूपए की शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मत्स्य विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड-2  के कर्मचारी संजय गढ़पाले को करोड़ों रूपए की शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मछली पालन कार्यालय में संजय गढ़पाले एकाउंटेंड के पद पर कार्यरत था, उसके पास नारायणपुर का भी अतिरिक्त प्रभार था। पदस्थापना के दौरान उन्होंने कोंडागांव और नारायणपुर के मछली पालन विभाग के शासकीय खाते से अपने खाते में 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार रूपए से अधिक की राशि का अंतरण कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उच्च स्तरीय जांच की गई। जांच में आरोप साबित होने के बाद सहायक मत्स्य अधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला